फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रधानों ने बीडीओ को घेरा

प्रधानों ने बीडीओ को घेरा

Tue, 29 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों ने बीडीओ को घेरा

विज्ञापन
पड़री। पहाड़ी ब्लॉक के कोटवां के प्रधान पति की पिटाई के विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों ने सोमवार को प्रदर्शन कर बीडीओ का घेराव किया। साथ ही प्रधानों ने सीएम के बयान की निंदा की। जिसमें आवासीय योजना में प्रधान एवं सचिवों की भागीदारी समाप्त करने की बात कही गई। इसके बाद प्रधान संघ ने बीडीओ भावना यादव को तीन सूत्री मांग पत्र सौंप कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानों ने पड़री थाना पहुंच कर प्रधानपति को पीटने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की।
विकास खंड पहाड़ी के ब्लॉक सभागार में सोमवार को प्रधान संघ की बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों व सचिवों को बेदखल करने व अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत कोटवां के प्रधान पति की पिटाई की निंदा प्रस्ताव पास किया गया। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष लाल देव उपाध्याय ने कहा कि उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है लेकिन विकास की छोटी कड़ी ग्राम पंचायतों पर इसका आरोप लगाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने आवास योजना से ग्राम प्रधानों व सचिवों को बेदखल करने को अन्यायपूर्ण कार्य बताया। प्रधानों ने कहा कि अब वह आवास की सूची व कार्य योजना नहीं बनाएंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम व संचालन जग नारायन ने की। इसके बाद प्रधान संघ ने बीडीओ भावना यादव का घेराव करते हुए तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। बैठक में सिद्धनाथ यादव, कमलेश दुबे, अर्जुन सिंह, इसरावती देवी, संगीता देवी, कैलाश यादव, बच्चनराज, हीरामनी देवी, इंद्रावती देवी, राजकपूर, द्वारिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed