{"_id":"6732669db13976a1960c28d4","slug":"16-workers-injured-four-seriously-injured-as-auto-overturns-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-787546-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ऑटो पलटने से 16 मजदूर घायल, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ऑटो पलटने से 16 मजदूर घायल, चार गंभीर
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर हनुमान घाटी के पास सोमवार को देर शाम ऑटो पलटने से उसमें सवार 16 मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरबी ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने चार मजदूरों को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
सोनभद्र के चतरवार कोन से चंदौली के बबुरी में दैनिक मजदूरी पर धान की कटाई करने मजदूर ऑटो से जा रहे थे। ऑटो सोमवार को देर शाम वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर हनुमान घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार पांच महिलाओं समेत महेश (35), पूजा (38), सविता (18), विजेंद्र (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चार घायलों को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। अन्य घायलों में अंकित (8), राम अवध (23), तारा (18), पूजा (13), मोनू (30), रामविलास (30), संजय (16), आंचल (17), मनराजी (40), मनरी (46), बुधनी (40), सरिता (17) को इलाज के घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि ऑटो पलटने से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उनको ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।