फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   16 found corona infected, including eight women, two discharged

आठ महिल समेत 16 मिले कोरोना संक्रमित, दो को किया डिस्चार्ज

Sun, 20 Dec 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
16 found corona infected, including eight women, two discharged
मिर्जापुर। जिले में लगातार 171वें दिन शनिवार को आठ महिला समेत 16 कोरोना संक्रमित मिले। दो लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 16 पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 342 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 140 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 43 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 159 है। छह मरीज आइसोलेशन और 61 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को एक हजार 815 की रिपोर्ट आई। इसमें 16 पाजिटिव मिले है। पाजिटिव पाए गए लोगों में सीमेंट फैक्ट्री चुनार से दो पुरुष, भागीरथीपुर सीखड़ से एक पुरुष, चचेरी मोड़ चुनार से एक पुरुष, दीक्षितपुर चुनार से एक महिला, खिलौड़ी चुुुनार से एक पुुरुष, शाहपुर चुनार से दो महिला, चकटकिया चुनार से एक पुरुष, समदपुर चुनार से दो महिला, सोनखरा चुनार से एक महिला, घरवासपुर चुनार से एक पुरुष, डीजे कालोनी से एक पुरुष, डिफेंस कार्यालय से एक पुरुष, पंडितपुर विजयपुर से एक पुरुष है। दो के स्वस्थ्य मिलने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक दो लाख 40 हजार 350 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 37 हजार 662 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 688 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 38 हजार 208 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 55 हाट स्पाट है। इसमें 41 ग्रामीण और 14 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed