फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   woman dead body hang from mango tree in mirzapur

हत्या कर महिला का आम के पेड़ पर लटका मिला शव

Wed, 19 Jun 2019 10:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
woman dead body hang from mango tree in mirzapur
मुंबई- फेल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी - फोटो : Youtube
हलिया थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव के भोड़िला तालाब के पास मंगलवार की सुबह आम के पेड़ पर करीब 35 वर्षीय महिला का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसन फैल गई। शौच के लिए गए बच्चों ने पेड़ से महिला का लटका शव देखकर गांव में लोगों को जानकारी दी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिस तरह से महिला के शव को पेड़ पर लटकाया गया है और नीचे जमीन पर कई पैैरो के निशान है, इससे यही आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या करके शव को पेड़ पर लटका दिया गया।
विज्ञापन


सुबह मड़वा धनावल गांव के बच्चे भोड़िला तालाब की ओर शौच करने गए। बच्चों ने पेड़ पर महिला का शव लटका देख भय के मारे वहां से भागे और गांव में आकर लोगों को जानकारी दिया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो महिला का लटका शव देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर थाना प्रभारी छोटक यादव, एसएसआई अजय विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। महिला का शव आम के पेड़ पर 15 फिट उंचे पेड़ के डाल पर लटका हुआ था।
विज्ञापन


महिला का गला साड़ी के किनारे के साथ एक दुपट्टे से कसा हुआ था और उसकी के सहारे उसे पेड़ पर लटकाया गया था। महिला के मांग में सिंदूर था। इससे वह हिन्दू धर्म की लग रही थी। वह आसमानी रंग की छिटदार साड़ी पहने थी। उसके दोनों पैर में पायल, गले में गुरिया की माला, चूड़ी आदि था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम के पेड़ के बगल मेड़ पर मिट्टी लगा चप्पल उतरा हुआ था। जानकारी होने पर सीओ लालगंज प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को नीचे उतरवाया गया। डाग स्क्वाएड टीम ने भी मौके की पड़ताल की। पुलिस ने महिला की शिनाख्त की कोशिश की, पर उसका शिनाख्त नहीं हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed