फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों का चालान

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों का चालान

Wed, 19 Jun 2019 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों का चालान
मिर्जापुर। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को आरटीओ, पुलिस और यातायात विभाग ने नगर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वालों का चालान किया गया। साथ ही वाहनों को रोककर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही यातायात संबंधी नियमों के स्टीकर को गाड़ियों पर चस्पा किया गया। मंगलवार को आरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह, एआटीओ प्रशासन अल्का शुक्ला, सीओ सिटी सुधीर सिंह, पीटीओ रामसागर, प्रमोद कुमार और यातायात पुलिस ने नगर के भरूहना, पथरथिया, राबर्टसगंज तिराहा के पास वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बिना हेलमेट लगाए 150 बाइक और बिना सीट बेल्ट लगाए 85 वाहनों का चालान किया। अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों को पालन करने का निर्देश दिया गया। एआरटीओ प्रशासन अल्का शुक्ला ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान पूरे सप्ताह चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed