{"_id":"5d029bd7bdec226dc30002a4","slug":"156045204517-mirzapur-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी कराने के बदले लिया गया पैसा हुआ वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी कराने के बदले लिया गया पैसा हुआ वापस
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पर प्रसव के बाद महिलाओं से पैसा लिए जाने की शिकायत की जानकारी होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मरीजों का पैसा वापस दिलाकर स्वास्थ्य कर्मचारियों को चेतावनी दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी के इस कार्रवाई की लोगों ने तारीफ किया।
सीएचसी में प्रसव के बाद स्टाफ नर्स से लेकर वार्ड आया आदि की ओर से पैसे लेेने की कई बार शिकायत हो चुकी है। इसके बाद पर इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच महिलाएं डिलेवरी के लिए आई थी। इसमें 25 वर्षीय आशा पत्नी श्याम सुंदर महुआरियां कला को लड़की, 26 वर्षीय सुनीता पत्नी सुक्खू निवासी निकारीका को पुत्र, 26 वर्षीय रेखा पत्नी बिजेंद्र निवासी बेचूबीर को पुत्र, 25 वर्षीय पूनम पत्नी गौतम निवासी राजगढ़ को पुत्री पैदा हुई। इन सभी से प्रसव के बाद पैसा लिया गया। लोगों ने इसकी शिकायत प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. डीके सिंह से की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. डीके सिंह वार्ड में जाकर सभी महिलाओं को किसी भी कर्मचारी को पैसा न देने की बात कहते हुए लोगों का पैसा वापस कराया। साथ ही अस्पताल के स्टाफ को सख्त चेतावनी दिया कि दोबारा पैसा लेने की शिकायत आई तो कार्रवाई कराई जाएगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. डीके सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर लोगों को पैसा वापस कराया गया।