फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लापरवाही पाए जाने पर दो कार्यकत्रियों का रोका वेतन

लापरवाही पाए जाने पर दो कार्यकत्रियों का रोका वेतन

Thu, 13 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही पाए जाने पर दो कार्यकत्रियों का रोका वेतन

विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ओर से उपकेंद्र पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। पोषण पखवारा के तहत विकास खंड के 34 उपकेंद्रों पर बुधवार को कार्यकर्तियों द्वारा सुपोषण स्वास्थ मेला में पोषाहर रेसिपी एवं साग सब्जी के प्रयोजन के बारे में बताया गया। कार्य के प्रति लापरवाही पाए जाने पर सीडीपीओ ने दो कार्यकत्रियों का तीन माह का वेतन रोक दिया।

स्कूल में पढ़ने वाली एवं स्कूल न जाने वाली किशोरियों की खून की जांच, लंबाई और वजन की माप किया गया। बाल विकास परियोजनाधिकारी आर एन सिंह ने बताया कि देवरिया, मठना, गोरखपुरमाफी, पसही, डोहरी, डवक एवं पिडखिर, जमालपुर, समेरा, धारा, भदावल, गुलौरी व मुडहुआ सहित 34 उपकेंद्रों पर पोषण पखवारा मनाया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि पोषण हर माह के पहले सप्ताह में मनाया जाएगा। सीडीपीओ ने कहा इसमे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ ने देवरिया गोरखपुरमाफी के निरीक्षण के दौरान व्यापकतौर पर लापरवाही पाई। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के तीन माह के वेतन रोकने के निर्देश दिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने पोषाहार वितरण, रेसिपी, कुर्सी मेज में अनियमितता पाई। निरीक्षण के दौरान कल्याणी देवी, चंद्रकांता पांडेय, सावित्री देवी, पूजा, आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed