मिर्जापुर। राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत टीबी रोगी खोजी अभियान के कार्य का बुधवार को जिला क्षय रोग अधिकारी एलएस मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में और डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने राजगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्य का मूूल्यांकन किया। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि क्षय रोगी के बारे में जानकारी देने वाले को पांच सौ रुपया दिया जाएगा। इस अवसर पर एसटीएस राजनाथ, डा. पवन कुमार, डा. धीरज जायसवाल, चंद्रशेखर आदि रहे। डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कोऑर्डिनेटर की टीम ने राजगढ़ क्षेत्र के बनइमिलिया, सत्तेसगढ़, सेमरी सरसों, गोलनपुर, बरगवां भगोदरा खुर्द, आदि विभिन्न गांव में लगी विभागीय टीमों के कार्यों का स्थलीय मूल्यांकन किया। सतीश यादव द्वारा टीम मेंबरों को इस कार्यक्रम का परिणाम और बेहतर करने के लिए विभागीय सुझाव दिया। बताया गया कि राजगढ़ क्षेत्र अंतर्गत 10 प्रतिशत जनसंख्या को लक्ष्य किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग ने तीन सदस्यी कुल 10 टीमें, दो सुपरवाइजर, एक सेक्टर एमओ व एक जोनल एमओ को इस खोजी अभियान के दौरान कार्य करने के लिए लगाया है। निरीक्षण के दौरान राजगढ़ एसटीएस अजीत कुमार सिंह एवं सुपरवाइजर प्रभात कुमार सिंह मौजूद रहे।