फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   टि ब्लाक में लक्ष्य से पिछड़ा शौचालय निर्माण

टि ब्लाक में लक्ष्य से पिछड़ा शौचालय निर्माण

Fri, 31 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
टि ब्लाक में लक्ष्य से पिछड़ा शौचालय निर्माण
मिर्जापुर। जिले के सभी विकास खंडों में लक्ष्य के अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन के एलओबी के तहत बनने वाले शौचालयों का निर्माण कार्य पिछड़ा है। यदि जिले की बात करें तो यह लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 38. 94 फीसद ही हासिल किया जा सका है। मंडल मुख्यालय वाले सिटी ब्लाक का हाल भी बेहाल है।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष 72 हजार तीन सौ 74 शौचालयों के बनने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से अब तक मात्र 28 हजार एक सौ 18 शौचालय ही बनाए जा सके हैं। कई विकास खंडों में तो लक्ष्य का 50 फीसद भी शौचालय नहीं बनाया जा सका है। यह स्थिति उस समय है जबकि पूरे जिले को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। प्रदेश में सबसे पहले ओडीएफ घोषित होने वाले सीखड़ विकास खंड में भी इस योजना के तहत एक हजार पांच सौ 44 के सापेक्ष मात्र पांच सौ 79 शौचालय ही बनाए जा सके हैं। इतना ही नहीं फोटो अपलोड करने में भी शासन को भ्रमित किया जा रहा है। सिटी ब्लाक के नौंहा बिहारी, चेरूईराम, भरूहना व अन्य कई ग्राम सभाओं का हाल बेहाल है। सिटी ब्लाक में भी लक्ष्य सात हजार 64 के सापेक्ष मात्र तीन हजार पांच सौ 69 शौचालय ही बनाए गए हैं। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने ग्राम सचिवों, खंड प्रेरकों व सभी एडीओ पंचायत की बैठक लेकर समीक्षा की थी और उनको 31 मई तक सभी शौचालयों के निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया था। सीडीओ ने कहा कि यदि इसमें जरा भी शिथिलता बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed