{"_id":"5ceed8ddbdec22078e0ac66d","slug":"155915700513-mirzapur-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिवों व एडीओ पंचायत का वेतन रूका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिवों व एडीओ पंचायत का वेतन रूका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत एलओबी के तहत बनने वाले शौचालयों का निर्माण पूरा न होने पर सीडीओ ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सभी खंड प्रेरक, ग्राम सचिवों व एडीओ पंचायत का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। कहा है कि जहां कहीं भी धन अवमुक्त हो चुका है वहां पर हर हालत में 31 मई तक शौचालय का निर्माण पूरा कराएं। जहां अवशेष है वहां पर 15 जून तक काम पूरा कराएं।
समीक्षा बैठक में सीडीओ प्रियंका निरंजन ने कड़े तेवर दिखाते हुए विकास खंड वार शौचालयों के लक्ष्य और निर्माण की समीक्षा की। सभी एडीओ से इस बारे में प्रगति की जानकारी ली। बैठक में दी गई जानकारी के अनुुसार जिले के लक्ष्य 72 हजार तीन सौ 74 शौचालयों के सापेक्ष अब तक मात्र 28 हजार एक सौ 18 शौचालयों का ही निर्माण हो सकता है जो कि कुल लक्ष्य का 38. 94 फीसद ही है। उन्होंने ब्लाकवार जानकारी ली। सबसे फिसड्डी हलिया ब्लाक रहा जहां दस हजार तीन सौ दो के सापेक्ष मात्र एक हजार आठ सौ 29 शौचालय ही बन सके। सीडीओ ने कहा कि सभी अपने काम में जुट जाए और निर्धारित तिथि तक शौचालयों का निर्माण कराकर फोटो अपलोड करें। इस अवसर पर डीसी विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत शुक्ला व अन्य थे।