फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी प्रवेश परीक्षा

जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी प्रवेश परीक्षा

Sun, 26 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी प्रवेश परीक्षा
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से पालीटेक्निक में प्रवेश के लिए 26 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में ग्रुप ए के लिए छह हजार आठ सौ 33 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निर्विध्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने एक जोनल व 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।
विज्ञापन

ग्रुप ए जिसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रानिक्स व अन्य मुख्य पाठ्यक्रम आते हैं की प्रवेश परीक्षा सुबह की पाली में नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 14 केंद्रों पर परीक्षार्थी शामिल होंगे। पालीटेक्निक की ओर से इन केंद्रों को तीन जोन में बांटकर जोन अधिकारियों की तैनाती की है। पहले जोन के प्रभारी शशांक चौधरी हैं। इस जोन के केंद्रों में एक हजार आठ सौ 33 परीक्षार्थी शामिल हैं। दूसरे जोन के प्रभारी रमेशचंद्र दीक्षित हैं, इसमें व तीसरे जोन में ढाई- ढाई हजार परीक्षार्थी हैं। तीसरे जोन का प्रभारी अजय कुमार को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त दूसरी पाली में राजकीय इंटर कालेज व आर्यकन्या इंटर कालेज में ही परीक्षा है। इसमें व्यवसायिक पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है। परीक्षा शांतिपूर्ण हो, इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। साथ ही प्रशासन की ओर से 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है जो प्रत्येक केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। राजकीय पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed