{"_id":"5ce59a9cbdec22075f578aeb","slug":"15585512481620-mirzapur-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 जून तक जमा करें हज यात्रा की तीसरी किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 जून तक जमा करें हज यात्रा की तीसरी किस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। सेंट्रल हज कमेटी आफ इंडिया ने हज यात्रा की तीसरी किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित कर दी है।
यह जानकारी देते हुए जिला स्तरीय हज कमेटी के सदस्य व मास्टर ट्रेनर मौलाना नजम अली खां ने बताया कि इस साल किराए में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। कमेटी के अनुसार वाराणसी से उड़ान भरने वाले हज यात्रियों को ग्रीन कैटेगरी में 96 हजार सात सौ 50 रुपये और अजीजिया कैटेगरी में 59 हजार सात सौ रुपये स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाते या यूनियन बैंक के खाते या वेबसाइट पर आनलाइन 20 जून तक जमा किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें कुर्बानी की रकम शामिल नहीं है। जिन हज यात्रियों ने इस्लामिक डेवलेपमेंट बैंक से कुर्बानी कराने की सहमति दी है। उन्हें शेष राशि के साथ नौ हजार एक सौ 50 रुपये और जमा करने होंगे। इस बार जिले से 87 हज यात्री हज करने जा रहे हैं।