फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   153 Nomination papers purchased so far

जिपंस के लिए अब तक खरीदे गए 153 नामांकन पत्र

Thu, 01 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
153 Nomination papers purchased so far
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को 83 नामांकन पत्र बिके। अब तक कुल 153 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। इसके लिए जिला पंचायत कार्यालय पर लंबी कतार लग रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय से केवल जिला पंचायत सदस्यों के लिए ही नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है। शेष अन्य पदों जैसे ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान अथवा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री संबंधित विकास खंड मुख्यालय से हो रही है। अन्य सभी जगहों पर भी इन पदों के नामांकन पत्रों के लिए लंबी- लंबी कतारें लग रही हैं। जिले में जिला पंचायत सदस्य के 44 स्थानों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन

उधर, जिला के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर अदेयता प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है। इसके लिए जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डा. नीतू सिंह ने ब्लाकवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। उनसे कहा गया है कि वे ब्लाकवार बकाएदारों की सूची लेकर संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर जाकर अदेयता प्रमाणपत्र जारी करें। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने संभावित प्रत्याशियों से भी कहा है कि वे संबंधित विकास खंड जाकर अदेयता प्रमाणपत्र प्राप्त करें। इसके लिए उनको मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed