{"_id":"5c9a746bbdec221435566859","slug":"151553626219-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विन्ध्याचल के मुख्य मार्ग व गलियों से हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विन्ध्याचल के मुख्य मार्ग व गलियों से हटेगा अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। डीएम अनुराग पटेल ने मंगलवार को विन्ध्याचल में भ्रमण कर चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पटेंगरा नाला के से जायसवाल धर्मशाला मार्ग होते हुये पुरानी वीआईपी मार्ग तक भारी संख्या में गन्दगी को देख जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल सफाई कर्मचारियों को लगाकर मार्ग के दोनो तरफ सफाई करायी जाये। उन्होंने कहा कि सड़क के आसपास यदि कहीं गन्दगी दिखी तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
निरीक्षण के समय सड़कों पर पानी इकट्ठा देख जिलाधिकारीे अनुराग पटेल ने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि कहीं भी सडकों पानी दिखे तो उसे हटवाएं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से वहां के गड्ढे को तत्काल ठीक कराने को कहा। जिलाधिकारी ने उक्त मार्ग पर पर हुये अतिक्रमण को हटाने का निर्देश नगर मजिस्ट्रेट तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को दिया। कहा कि अभिलेख में दर्ज सडक के अनुसार नाप कराकर अतिक्रमण को हटाया जाये। उन्होंने कहा कि कल ही लाउडस्पीकर से पूरे विन्ध्याचल में एनाउंसमेंट कराया जाय कि यदि किसी के द्वारा अतिक्रमण किया गया है तो स्वयं हटा लें अन्यथा जिला प्रशासन के द्वारा हटाये जाने पर जुर्माना भी लगाया जायेगा। जिलाधिकारी ने पुरानी वीआईपी मार्ग व न्यू वीआईपी मार्ग को भी अभिेलेखों कं अनुसार सडक को खाली कराने का निर्देश दिया। मॉं विन्ध्यवासिनी देवी के मंदिर के चारो तरफ गलियों कर चौडीकरण करने के लिये नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया। कहा कि नक्शा के अनुसार गलियों को चौड़ा किया जाये। जिनके द्वारा भी अतिक्रमण किया गया है, उसे हटाने के लिेय सूचना दी जाये। यदि न हटाये तो अतिक्रमण को खाली कराया जाये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ मंदिर के उपर भी भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। रोडवेज परिसर जाकर सफाई आदि की व्यवस्था का जायजा लिया तथा रोडवेज बाउंड्रीवाल के पास से भी अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया कहा जिससे बसों के आने जाने से जाम की स्थिति न होने पाये।