फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दुग्ध अधिकारी का वेतन रोका

दुग्ध अधिकारी का वेतन रोका

Thu, 06 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
दुग्ध अधिकारी का वेतन रोका
मिर्जापुर। प्रभारी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान दुग्ध विकास अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकने तथा पशुधन विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। समीक्षा के दौरान महिला हेल्पलाइन में प्राप्त कुल 12 शिकायतों में से आठ मामले का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी पेंशनरों को आधार से शत प्रतिशत डाटा फीड किया जाए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास में कार्य में तेजी लाकर शत प्रतिशत पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में राज्य वित्त एवं चैदहवें वित्त आयोग द्वारा कराए गए कार्यों की कार्यवार व्यय विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया। सामूहिक विवाह योजना के कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुुए सीडीओ ने प्रगति लाने का निर्देश दिया और परियोजना निदेशक डीआरडीए से राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों का सत्यापन कराने को कहा। कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्रामों में कार्य में तेजी लाकर संतृप्त कराया जाए।
विज्ञापन

आंतरिक गलियों में नाली व सीसी रोड निर्माण का सत्यापन कराया जाए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा, एनआरएलएम, टीकाकरण, आंगनबाडी एवं निर्माण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी तिवारी सहित अन्य जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed