{"_id":"5bae78e1867a55787b0281fb","slug":"151538160865-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन की चपेट में आकर चील्ह थाने चालक की मौत, उनका बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन की चपेट में आकर चील्ह थाने चालक की मौत, उनका बेटा घायल
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चील्ह। मिर्जापुर-औराई मार्ग पर पुराने बाड़ा के पास शुक्रवार की सुबह नौ बजे क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार सिपाही अब्दुल जहीर खां (48) की मौत हो गई जबकि उसका बेटा तैयब (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही चील्ह थाने में चालक के पद पर तैनात थाकी मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के नरकटा गांव निवासी अब्दुल जहीर खान (48) पुलिस विभाग में चालक के पद पर तैनात थे। पिछले आठ महीने से उसकी तैनाती चील्ह थाने में थी। शुक्रवार को चील्ह थाने की गाड़ी खराब होने पर उसकी मरम्मत कराने की अनुमति लेने के अपने बेटे के साथ बाइक से पुलिस अधीक्षक के पास जा रहा था। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही वह चील्ह थाना क्षेत्र के पुराने बाड़े के पास पहुंचे कि मिर्जापुर से औराई की ओर जा रही क्रेन की चपेट में आ गया। क्रेन की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे चील्ह कोतवाल रमेश यादव आननफानन में पिता पुत्र को जिला चिकित्सालय ले गए। जहां देखते ही चिकित्सक ने चालक अब्दुल जहीर को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके बेटे तैयब को भर्ती कर लिया। पुलिस ने दोपहर बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि देते हुए शव को घर भेजवाया।