फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लगने से राहगीर परेशान

प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लगने से राहगीर परेशान

Wed, 15 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लगने से राहगीर परेशान
मिर्जापुर। नगरीय इलाकों के कई मार्गों सहित शास्त्री सेतु पर मंगलवार की दोपहर में भीषण जाम लगने से राहगीरों व यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस कई स्थानों पर भीषण जाम से निजात दिलाने को लगी रही, लेकिन काफी मशक्कत करने के बाद भी जाम से निजात नहीं दिला सकी। शास्त्री सेतु पर लगी लंबी जाम के कारण छोटे-बड़े वाहनों सहित यात्री भी कई घंटे जाम में फंसे रहे। भीषण जाम के दौरान मिर्जापुर से औराई मार्ग, मिर्जापुर- इलाहाबाद मार्ग सहित नगर की प्रमुख मार्गों पर वाहनों के रफ्तार धीमे हो गए। कई स्थानों पर यातायात पुलिस के नहीं होने से जन-मानस घंटो भीषण जाम से जूझते नजर आए। शास्त्री सेतु से गोपीगंज तथा औराई तक जाम लगने से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। नगर में कई मार्गों पर भीषण जाम के लगने से जहां मरीज समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाए, वहीं स्कूली बच्चों सहित आम राहगीरों व यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। जिले के प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस की तैनाती नहीं होने से यात्री घंटो जाम के झाम से जूझते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed