फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दुर्घटना को दावत दे रहे पटरियों पर अतिक्रमण

दुर्घटना को दावत दे रहे पटरियों पर अतिक्रमण

Sun, 29 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना को दावत दे रहे पटरियों पर अतिक्रमण
जिगना। छानबे ब्लॉक में सड़कों पर अतिक्रमण दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। इसके चलते आए दिन छानबे क्षेत्र में दुर्घटनाएं हो रही हैं। अधिकांश स्थानों पर सड़क के किनारे बनी पटरी क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रतिदिन लोगों का जाम में फंसना आम बात बन गई है। विकास खंड छानबे क्षेत्र की गैपुरा लालगंज मार्ग, जोपा गैपुरा मार्ग, जिगना मिश्रपुर मार्ग, चेहरा जिगना रेलवे स्टेशन मार्ग, हरगढ खैरा मार्ग, भारतगंज विजयपुर मार्ग प्रमुख है। इन सड़कों की पटरियों पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम लगना तथा दुर्घटना होना आम बात हो गई है। यही नहीं गैपुरा चौराहे पर तो सड़क के बीच गड्ढा व पटरियों पर ठेला आदि लगने से स्थित और खराब है और प्रति दिन घंटों जाम लग रहा है। अधिकांश बडे़ वाहन लालगंज व चिल्ह पुल से इसी मार्ग से गुजर रहे है। विजयपुर में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण व सड़क के बीच बने गड्ढे जाम व दुर्घटना करा रहे है । इसी तरह अन्य सड़कों की हालत है। क्षेत्रीय नागरिकों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटवाने की मांग किया है। सड़क की पटरियों से अवैध कब्जा हटाने के लिए जन विकास मंच के संयोजक राम गोपाल द्विवेदी, साहब लाल शुक्ला, हरषु प्रसाद दुबे, सुबाष चंद तिवारी, सुरेश कुमार बिंद आदि पहले भी शिकायत कर चुके हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed