फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गृहमंत्री राजनाथसिंह ने नंदिनी को किया सम्मानित

गृहमंत्री राजनाथसिंह ने नंदिनी को किया सम्मानित

Thu, 22 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथसिंह ने नंदिनी को किया सम्मानित
मिर्जापुर। स्वच्छता के लिए जन चेतना फैलाने में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन मिर्जापुर की अध्यक्ष नंदिनी मिश्रा को भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में सम्मानित किया। उन्हें नेशनल एलायंस फॉर स्वच्छ भारत द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। नंदिनी मिश्रा द्वारा अपनी टीम के साथ जनपद में बाढ़ के पश्चात गांवों में जमे मलबे को हटाने तथा जगह जगह कीटनाशक दवा छिड़कने का कार्य विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को अपने संसाधनों से अल्प लागत से शौचालय बनाने का गुर सिखाया। जिससे गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने का सफल अभियान चलाया जा रहा है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मिर्जापुर उनका कर्म क्षेत्र रहा है। जिले का योगदान समाज एवं राष्ट्र निर्माण में हमेशा अग्रणी रहा है। नंदिनी मिश्रा द्वारा स्वछता एवं नारी सशक्तीकरण की दिशा में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य सर्वथा सराहनीय हैं। इस अवसर पर नेशनल अलायंस फ़ॉर स्वच्छ भारत के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. संदीप शाही ने नंदिनी मिश्रा के नेतृत्त्व में महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों को प्रस्तुत करते हुए कहा कि स्वच्छ्ता विशेष कर गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनाने की दिशा में इस संस्था द्वारा पिछले वर्ष चलाया गया अभियान एतिहासिक रहा है। साल भर तक एक हजार एक गांवों में शक्ति संकल्प पूजन तत्पश्चात विशाल अखिल भारतीय महाशक्ति सम्मेलन अब तक का सबसे बड़ा रचनात्मक कार्यक्रम था। महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन के निदेशक विभूति कुमार मिश्र ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को मां विंध्यवासिनी का चित्र एवं शक्ति संकल्प कलश भेंट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed