फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रमुख सचिव ने दिव्यांग कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्ट देने का दिया निर्देष

प्रमुख सचिव ने दिव्यांग कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्ट देने का दिया निर्देष

Fri, 23 Feb 2018 12:03 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने दिव्यांग कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्ट देने का दिया निर्देष
विकास कार्यों की समीक्षा करते प्रमुख सचिव
मिर्जापुर। प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी महेश गुप्ता ने गुरुवार को जिला पंचायत के सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दिव्यांग जन कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा में डीडी आरसी योजना एवं यूआई कार्ड में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला को प्रतिकूल प्रविष्ट देने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई की समीक्षा के दौरान चील्ह तिराहे से शास्त्री पुल तक सड़क को मरम्मत कार्य पूर्ण करने का आश्वासन देने के बावजूद भी कोई प्रगति दिखाई न देने पर प्रमुख सचिव ने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने नवरात्र के पूर्व सड़क की मरम्मत कराने एवं शास्त्री पुल पर बने पटरी को बनाने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव ने आईजीआरएस, संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस तथा शासन से प्राप्त जन शिकायतों को प्राप्त होते ही तत्काल निस्तारण करने को कहा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। उन्होंने चैत्र नवरात्र के तैयारियों के बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। कहा कि सारी तैयारी समय से पूर्ण कर ली जाए। जो सड़क खराब है उसकी मरम्मत करा दी जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके उपाध्याय को निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सालयों में शासन द्वारा प्राप्त सूूची के अनुसार दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। चिकित्सकों की उपस्थिति, 102,108 एंबुलेंस को समय से अपने गंतव्य तक पहुंचाना भी सुनिश्चित कराएं। यह भी कहा कि जनपद के सब स्वास्थ्य सेंटरों पर भी डिलेवरी कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवनों के बारे में बताया कि तीन पीएचसी एवं पांच सीएचसी अभी अधूरा है। जिस पर निर्माण कार्य तेजी से करें। जिला चिकित्सालय में प्राप्त बजट के अनुसार कराए गए कार्यो पर प्रमुख सचिव द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। सीएमओ ने बताया कि छह चिकित्सकों के अनुपस्थित पाए जाने पर उनका वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। एंबुलेंस को 25 मिनट के अंदर मरीज तक पहुंचने को कहा गया है। प्रमुख सचिव ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को संभावित सूखा को देखते हुए हैंडपंपों की मरम्मत कराने को कहा। टैंकरों की व्यवस्था कराने को भी कहा। डीएम बिमल कुमार दुबे ने बताया कि 380 मजरों के सापेक्ष 385 टैंकरों की आवश्यकता गर्मी के दिनों में पड़ेगी। प्रमुख सचिव ने कहा कि मिर्जापुर से विंध्याचल तक 14 हजार घरों में पाइप कनेक्शन परियोजना के लिए टेंडर की कार्रवाही करते हुए तत्काल कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने यह भी पूछा कि नमामि गंगे योजना के तहत गंगा में गिरने वाले कितने गांवों के नाले का पानी रोकने के लिए प्रयास किया गया है। इसके साथ ही गंगा किनारे कितने अत्येष्टि स्थल है उसका सत्यापन करा कर सूची बना ली जाए। बताया गया कि सौभाग्य योजना के तहत 192 मजरों में कैंप लगा कर 31 जनवरी तक 15 हजार 600 घरों को कनेक्शन दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में तीन अपात्रों का चयन करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्घ कार्रवाई किया जा रहा है। बैठक में कानून व्यवस्था, कृषि, मनरेगा, स्ट्रीट लाइट, सहित अन्य विभागों की समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ प्रियंका निरंजन, प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय, एडीएम राजितराम प्रजापति, सिटी मजिस्टेट देवेंद्र प्रताप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed