फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बच्चों ने जयंती पर नेताजी को किया याद

बच्चों ने जयंती पर नेताजी को किया याद

Wed, 24 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने जयंती पर नेताजी को किया याद
किड्स इंटरनेशल स्कूल में सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाते बच्चे
मिर्जापुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मंगलवार को जिले भर में मनाई गई। स्कूलों में नेताजी के बलिदान और उनके जीवन चरित्र के बारे में बच्चों को बताया गया। उनका जीवन प्रेरणादायक बताते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। स्कूली बच्चों ने झांकियां भी निकालीं।
विज्ञापन

महुवरिया स्थित किड्स इंटरनेशनल स्कूल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर प्रबंधक इमरान खां ने कहा कि नेताजी का जीवन प्रेरणादायक है। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। नेताजी ने अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक झांकियां निकालीं। इस मौके पर नाजनीन तौफीक, फरहीन जमाल, फहमीदा, मानसी, साक्षी कुशवाहा, आतिया परवीन ने संबोधित किया। रमईपट्टी स्थित किड्जी स्कूल में नेता जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान दीपिका श्रीवास्तव, गुड़िया, मनीषा, बबली मौजूद रहीं। मोर्चाघर स्थित नेशनल कान्वेंट स्कूल में निदेशक प्रत्यूष कुमार और डिंपल गुप्ता ने सुभाषचंद बोस के जीव पर प्रकाश डाला। संस्कार पब्लिक स्कूल पांडेयपुर में जयंती के मौके पर प्रबंधक एआर भंडारी, प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय ने संबोधित किया। लार्डसन पब्लिक स्कूल में निदेशक नीलम सिंह ने नेताजी पर विचार व्यक्त किया। अखिल हिंद फारर्वड ब्लॉक के बनवारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में शहीद उद्यान में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सचिव मोहम्मद, शहाबुद्दीन, गौरी शंकर वर्मा, अनुज आदि मौजूद रहे। विंध्य वैली पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में नेताजी की जयंती मनाई गई। इसमें प्रबंधक केदारनाथ दूबे, संतोष कुमार तिवारी, हदीसा बानो, अहमदी बानो, सीमा अग्रहरि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

नगर के शहीद उद्यान में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर गोष्ठी हुई। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि सुभाषचंद्र बोस को उनके कुशल नेतृत्व के कारण नेताजी की उपाधि दी गई थी। नगर अध्यक्ष शिवांशु सिंह ने कहा कि युवाओं को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कांग्रेस जनों ने भी नेता जी की जयंती मनाई। इस दौरान अश्वनी दूबे, केशवदत्त त्रिपाठी मौजूद रहे। गिरीश त्रिपाठी ने नेताजी के चित्र माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय, शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद, स्वरूप सिंह, अर्चना चौबे, नसरत खां, राजन निषाद, राजेंद्र विश्वकर्मा, निखिल उपाध्यय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केबी कालेज में नेताजी के सपनों का भारत विषयक भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें एसडीएम सदर अरविंद चौहान ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में प्रतीक पांडेय प्रथम, दुर्गा गुप्ता द्वितीय और अन्नपूर्णा तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान प्रो. रमेशचंद्र ओझा, डा. गौरीशंकर द्विवेदी, इंदुभूषण द्विवेदी, ज्योतिश्वर मिश्र, राकेश शुक्ला, धनंजय सिंह, राजेश यादव, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed