फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पितृ पक्ष शुरू दुकानों पर पसरा संन्नाटा

पितृ पक्ष शुरू दुकानों पर पसरा संन्नाटा

Thu, 07 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
पितृ पक्ष शुरू दुकानों पर पसरा संन्नाटा
विज्ञापन

मिर्जापुर। पितृ पक्ष बुधवार से प्रारंभ हो गया है। इसमें लोग कोई भी नई वस्तु खरीदने में परहेज करते हैं। 15 दिनों तक चलने वाला पितृ पक्ष बाजार को काफी प्रभावित करता है। ग्राहकों का टोटा देख व्यापारी व दूकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरीके अपना रहे हैं। व्यापारी व दूकानदार सामानों पर छूट व सामानों के साथ गिफ्ट की भी स्कीमें चला रहे हैं।

पिछले एक वर्ष से कभी नोटबंदी तो कभी जीएसटी के कारण व्यापारी मंदी की मार झेल रहे हैं। पितृ पक्ष के कारण नगर के अधिकतर दूकानों पर सन्नाटा पसरा है। मान्यता के अनुुसार इन दिनों लोग नई वस्तुओं को नही खरीदते हैं। जिसके कारण बाजारों में खरादारों की कमी हो जाती है। दूकानदार भी ग्राहकों को लुभाने के लिए वस्तुओं की बिक्री के लिए तरह तरह की स्कीमें निकालते हैं। नगर के बदली कटरा स्थित कुमार कलेक्सन के प्रोप्राइटर प्रशांत कुमार ने बताया कि पितृ पक्ष लगते ही खरीदारों का टोटा पड़ जाता है। लोग नई वस्तुओं को खरीदने से बचते हैं। उन्होंने कहा कि दस दौरान ग्राहकों के लिए सभी कंपनियों पर विशेष छूट दी जा रही है। सैमसंग, पैनासोनिक, गोदरेज, हुंडई, हायर, केनस्टार, आइसेन, हैवेल्स, विडियोकान, केल्वीनेटर, डायकीन, कैरियर व हिटाची आदि दर्जनों कंपनी के उत्पादों एसी, फ्रीज, कूलर, एलइडी टीवी, वासिंग मशीन, माइक्रोवेव आदि पर 25 से 35 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। तेलियागंज में नागपाल के प्रोप्राइटर के अनुसार पितृ पक्ष लगने के दौरान खरीद विक्री में काफी अंतर पैदा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed