{"_id":"597b87074f1c1b51628b469e","slug":"151501267719-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के मौलिक अधिकार से वंचित हो रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के मौलिक अधिकार से वंचित हो रहे बच्चे
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा। विद्यालय पर शिक्षक नहीं पहुंचने से 200 बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के चलते प्राथमिक पाठशाला रामपुर द्वितीय और सीयुर के विद्यालय के गेट पर तीन दिन से ताला लटक रहा है, जिससे पूर्ण रूप से पठन पाठन प्रभावित हो रहा, शिक्षामित्र के अनुपस्थिति में शिक्षा विभाग द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से बच्चों के अभिभावकों में काफी रोष व्याप्त है। क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से पठन -पाठन शुरू कराने का मांग किया है।
बता दें कि जमालपुर विकास खंड के सीयुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में सौ बच्चों पर दो अध्यापकों की तैनाती है, पिछले एक माह से सीयुर स्थित प्राथमिक पाठशाला में प्रधानाध्यापिका राधा नही आ रही है, जिसकी ग्रामीणों ने कई बार बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत किया, लेकिन उसके बाद भी ना ही प्रधानाध्यापिका विद्यालय पर ही पहुंची और न ही बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई की गई है। तीन दिन पूर्व सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन रद्द होने से शिक्षामित्र शांति देवी भी नही आ रही है, जिससे विद्यालय पर पूर्ण रूप से पठन पाठन प्रभावित हो गया है, इसी के साथ ही ग्राम पंचायत मानिकपुर के रामपुर द्वितीय प्राथमिक पाठशाला में 90 बच्चों पर दो शिक्षक नियुक्त हैं समायोजन रद्द होने के चलते नही आ रहे हैं जिससे वहां भी गेट में लगा ताला नही खुल सका है वही शासन द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि शिक्षामित्र के अनुपस्थिति में विद्यालय की पढाई बाधित नही होनी चाहिये, लेकिन तीन दिन से जमालपुर विकास खंड के सीयुर और रामपुर के विद्यालय पूर्ण रूप से बंद चल रहे हैं, जिससे ग्रामीणों मे काफी आक्रोश व्याप्त है ।