{"_id":"61016c77120da6d5ed770d83529b47e4","slug":"15-percent-students-quit-lekhpal-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 फीसदी छात्रों ने छोड़ दी लेखपाल परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 फीसदी छात्रों ने छोड़ दी लेखपाल परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Mon, 14 Sep 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 23 केंद्रों पर रविवार को आयोजित की गई लेखपाल भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। दो पालियों में हुई परीक्षा के दौरान 28 हजार 557 अभ्यर्थियों में से लगभग 15 फीसदी परिक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हालांकि देर रात तक केंद्र प्रभारी जिला प्रशासन की निगरानी में कापियों को जमा करने में लगे रहे।
बता दें कि लेखपाल भर्ती परीक्षा जनपद के 23 केंद्रों पर आयोजित किया गया था। सुबह साढ़े दस बजे एवं दोपहर ढाई बजे से दो पालियों में परीक्षा कराई गई। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की थी। परीक्षा शुरु होते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र ने खुद केंद्रों पर जाकर निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। केंद्रों पर मौजूद पुलिस कर्मी आने वाले अभ्यर्थियों का रोल नंबर खोजने में पूरी सहायता कर रहे थे।
दोनों पालियों में 28 हजार 557 छात्र छात्राओं को सम्मलित होना था लेकिन 15 फीसदी अभ्यर्थी किसी कारण वश परीक्षा नहीं दे सके। वहीं कई कक्ष निरीक्षक विद्यालयों में ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विजय बहादुर एवं नगर मजिस्ट्रेट अपने अपने सर्किल क्षेत्र का जायजा लेते रहे। उधर सर्किल ऑफिसर सदर रामनाथ वर्मा एवं सीओ नगर श्वेता श्रीवास्तव भी फोर्स के साथ अपने अपने सेक्टरों में भ्रमण
विज्ञापन
करते रहे।