फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   15 lakh stolen in a jewelery shop by making a dent

सेंध लगाकर आभूषण की दुकान में 15 लाख की चोरी

Sun, 20 Dec 2020 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
15 lakh stolen in a jewelery shop by making a dent
कैलहट। चुनार कोतवाली क्षेत्र के पुरषोत्तमपुर बाजार में आर्यावर्त बैंक के पास स्थित सराफा की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों के आभूषण चुरा लिये। दुकानदार ने सुबह दुकान खोली तो पीछे की ओर से सेंध लगा पाया। दुकान का सामान बिखरा हुआ था। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेेत्र के सहसपुरा गांव निवासी रामसागर सिंह की पुरषोत्तमपुर बाजार में गैलेक्सी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। प्रतिदिन की तरह वे शुक्रवार की रात को दुकान बंद कर घर चले गए। इस बीच चोरों ने दुकान के पीछे से सेंध लगाकर 65 हजार नगदी और आभूषण समेत लाखों की चोरी की। प्रतिदिन की तरह रामसागर शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का सामान बिखरा पाया। दुकान के पीछे की ओर से सेंध लगा दिखा। रामसागर ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चुनार कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने छानबीन की। रामसागर ने पुलिस को चोरी गए आभूषण और नगदी का ब्योरा दिया। बैंक के पास चोरी होना ये दर्शाता है कि पुलिस रात को गश्त नहीं कर रही है। बैंक के पास वैसे भी सुरक्षा रहती है। बैंक के बगल स्थित सराफा की दुकान में चोरी होने से क्षेत्र के दुकानदारों में चोरी का डर सता रहा है। चुनार कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज आदि की मदद से चोरी की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed