फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   15 accountants including the president of the city from there

15 लेखपाल इधर से उधर

Mon, 14 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
15 accountants including the president of the city from there
मड़िहान। उपजिलाधिकारी मड़िहान रोशनी यादव ने तत्काल प्रभाव से स्थानीय तहसील में नियुक्त 15 लेखपालों का रविवार से कार्यक्षेत्र बदल दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही शिकायत पर स्थानांतरण किया गया है। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष रामआसरे को सोनभद्र सीमा से सटे खोराडीह गांव से विकासखंड पटेहरा क्षेत्र के गुलालपुर गांव में तैनाती दी गयी है। कमलभान को पथरखुरा व रामप्यारे को खोराडीह के अतिरिक्त तालर व धनसेरिया का प्रभार दिया गया है। लेखपाल सुमन यादव को पटेवर गांव से मरचा भेजा गया है। दीपलता को मरचा से पटेवर, विद्याशंकर को अमोई के अतिरिक्त देवरी कला, सुनील कुमार को ओबराडीह, हरिशंकर मिश्रा बनकी से घोरी तथा घोरी से बनकी पर सत्यम सिंह को भेज गया। जय सिंह कोटवा पाण्डेय, विजय कुमार सिंह को सिरसी, संतोष कुमार चौधरी अटारी, मनोज कुमार को बहुती, दिव्यांश सिंह को राहकला तथा सज्जन लाल संत का हर्दी मिश्र गांव में स्थानांतरण किया गया। हालांकि अभी तक गांव के अभिलेखों के चार्ज का आदान प्रदान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed