फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   1471 workers from Surat and Vapi

सूरत व वापी से आए 1471 श्रमिक

Thu, 28 May 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
1471 workers from Surat and Vapi
मिर्जापुर। जिले में प्रवासी श्रमिकों को लेकर गुरुवार की सुबह दो ट्रेन आई। एक ट्रेन से 1338 और दूसरी ट्रेन से 133 श्रमिक मिर्जापुर स्टेशन पर उतरे। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के पहुंचने पर अधिकारियों ने ताली बजाकर यात्रियों का स्वागत किया। आरपीएफ और जीआरपी के एक-एक जवान एक-एक बोगी पर खड़े थे। सबसे पहले ट्रेन के स्टेशन पर रूकने के बाद हर बोगी पर नंबर चस्पा किया गया और उसके आगे क्रम संख्या का स्टैंड लगाया गया। इसके बाद जिला वार यात्रियों को बोगी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उनकी जांच कर बसों से घर भेजवाया गया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह पहली ट्रेन साढ़े चार बजे सूरत से आई। इसमें जौनपुर के 87, आजमगढ़ के 35, भदोही के 587, वाराणसी के 115, फमेहपुर के 14, प्रयागराज के 59, कौशांबी के तीन, गाजीपुर के चार, बलिया के छह, मिर्जापुर के 174, सुल्तापुर के पांच, अमेठी के तीन, प्रतापगढ़ के 10, सोनभद्र के 59, अंबेडकरनग्रर के 11, फैजाबाद के 23, अकबरपुर के एक, देवरियां से पांच, गोरखपुर से छह, कानपुर से दो, फरुखाबाद से 16, चित्रकूट से नौ, जालौन से दो, महोबा से दो श्रमिक थे। जिन्हें 32 बसों में बैठाकर घर के लिए रवाना किया गया। दूसरी ट्रेन वापी गुजरात से सुबह साढ़े आठ बजे आई। इसमें मिर्जापुर के 89 और सोनभद्र के 44 श्रमिक थे। सभी को तीन बसों से घर भेजवाया गया। मिर्जापुर के श्रमिकों को घर जाने से पहले पड़री के शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में ले जाकर जांच कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed