फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   1421 became the assistant teacher Shicshamitr

1421 शिक्षामित्र बने सहायक अध्यापक

Sat, 13 Jun 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
1421 became the assistant teacher Shicshamitr
शिक्षक बनने की बांट जोह रहे शिक्षामित्रों का इंतजार शनिवार को समाप्त हो गया। बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने स्टेशन रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर 1421 शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र दिया। नियुक्ति पत्र मिलते ही सहायक अध्याप खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन


द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र वितरण के लिए नगर के सिटी क्ल्ब में समारोह आयोजित किया गया था। लेकिन बारिश के चलते इसे बदलकर राज्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर रखा गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में 1421 शिक्षामित्रों में नगर पालिका के 26 और ग्रामीण क्षेत्र के 1395 शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र दिया गया। भोर से ही बरसात होने के कारण कार्यक्रम में खलल पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राज्यमंत्री के कार्यालय पर भी समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश में छाता लगाकर शिक्षामित्र खड़े रहे। कार्यक्रम के चलते रमईपट्टी से लेकर स्टेशन रोड तक जाम की स्थिति रही।

बीएएसए डा पारस नाथ ने बताया कि नियुक्ति और समायोजन आदेश पत्र दिया गया। संबंधित सहायक अध्यापकों को एक सप्ताह के भीतर अध्यापक पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

इस दौरान विधायक भाईलाल कोल, खंड शिक्षा अधिकारी किरन बाला सिंह, अतुलदत्त तिवारी, संजय यादव, मनोज यादव, कन्हैया यादव, राजेश् वैश्य, शशिकांत श्रीवास्तव, मनीष पांडेय आदि रहे।


उधर, दुर्व्यवस्था के चलते शिक्षामित्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिक्षामित्रों को  कभी काउंटर पर तो कभी पीछे मैदान पर बुलाया जा रहा था। बैठने की कोई व्यवस्था न होने से शिक्षामित्रों को बारिश से गीली जमीन पर बैठना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed