फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   उज्जवला योजना में 13500 परिवारों को दिए गए गैस कनेक्शन

उज्जवला योजना में 13500 परिवारों को दिए गए गैस कनेक्शन

Sun, 07 Apr 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
उज्जवला योजना में 13500 परिवारों को दिए गए गैस कनेक्शन
मिर्जापुर। महिलाओं की सेहतमें सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जवला योजना कोलागू किया। उज्जवला योजना के तहत जनपद की 13500 निर्धन माताओं बहनों कोनि:शुल्क गैस सिलेंडर वितरित किए गए। अपना दल (एस) की संरक्षक एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल नेशनिवार को सीखड़ ब्लॉक के खैरा गांव में आयोजित जनचौपाल में महिलाओं को संबोधितकरते हुए यह बात कही। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मीरजापुर जनपद सहित देश भर की बहन बेटियों के बेहतर जीवन के लिए स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर घर शौचालय का निर्माण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई। भाजपा एवं अपना दल एस की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को सीखड़ ब्लॉक के पिपराई, पसिहाई, पाहों, खैरा, छितकपुर, पचरांवा, सीखड़, रामगढ़, मेड़ियां, अदलपुरा, सुरसी, रूदौली औरबगहां गांवों में जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान कहा कि जनपद के सीखड़ ब्लॉक में बसस्टैंड, हैंड पंप, सोलर हाई मास्ट, स्टेनलेस स्टील बस, बाजार बसस्टैंड, सोलर पेयजल इत्यादि परियोजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया गया। इसके अलावा जनपद में मेडिकल कॉलेज, बाण सागरपरियोजना, सोन लिफ्ट परियोजना, केंद्रीयविद्यालय इत्यादि परियोजनाएं शुरू की गईं। पिछले पांच सालों में जनपदवासियों के जीवनको बेहतर करने के लिए कई दर्जन परियोजनाओं को जमीन पर लाया गया। अनुप्रिया पटेल ने गोविंद सोनकर, मानसिंह, संतोष सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, शिवप्रकाशदूबे से मुलाकात कीं। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्री रविंद्रनारायण सिंह, अपना दल (एस) के प्रदेशसचिव डॉ. अनिल सिंह पटेल, विजय नारायण सिंह,मानसिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed