फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने की मांग

नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने की मांग

Wed, 13 Feb 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने की मांग
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच और अधिशासी अधिकारी को सस्पेंड किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को जनहित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अपने सौंपे गए ज्ञापन में जहिमो के राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ने कहा नगर पालिका परिषद आए प्रदेश के एक आला अधिकारी को लगभग 27 करोड़ रुपए का अभिलेख नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद पूरी तरह से लूट का अड्डा बन गया है। संयोजक ने अपने सौंपे गए ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन में मंडलायुक्त का ध्यानाकर्षण कराते हुए कार्रवाई की मांग की। कहा जनहित मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा समय-समय पर पत्रक सौंपा गया पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष समसुद्दीन मंसूरी, भोजराज त्रिपाठी, साजन चौधरी, कदनलाल चक्रवाल,धर्मराज, संतोष कुमार, लालबहादुर मौर्य, दलसिंगार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed