{"_id":"5c1fd04dbdec2256b06eee94","slug":"141545588813-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका दिल्ली सरकार का पूतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका दिल्ली सरकार का पूतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीखड़। दिल्ली सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी को मिले भारत रत्न वापस लिए जाने की मांग करने वाले दिल्ली सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। आहत कांग्रेस जनों ने निंदा प्रस्ताव पास कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका।
खैरा डीह बाबा मंदिर परिसर में रविवार को हुई बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रवक्ता दया शंकर पांडेय ने कहा कि देश में संचार क्रांति के जनक पंचायती राज व्यवस्था को आगे बढ़ाने वाले पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी को दिए गए भारत रत्न को वापस लिए जाने की मांग करने वाले दिल्ली सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। बैठक के पश्चात खैरा स्थित आजाद चौक पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर श्याम सूरत सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य एस.पी पाठक, कृष्ण देव मिश्रा, कृष्ण देव मिश्रा, रमेश पाठक, मो असलम, अजय सिंह, मोनू सिंह, सूर्य प्रकाश नारायण पाठक आदि काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने फूंका दिल्ली सरकार का पुतला