{"_id":"5babdd72867a557f6c069184","slug":"141537990002-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के सामने कूड़ा मिला तो चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के सामने कूड़ा मिला तो चालान
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार की सुबह ही स्वच्छता को लेकर विंध्यधाम क्षेत्र में मुहिम चलाई गई। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने विंध्याचल के बाशिंदों को जागरूक किया। उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अगर दुकानों के सामने कूड़ा मिलेगा तो उसका चालान काटा जाएगा। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया कि अगर कूड़ा व कचरा नजर आए तो नगर पालिका परिषद को इसकी जानकारी दें। विंध्याचल की जनता से डीएम ने कहा कि वह सफाई के प्रति खुद जागरूक रहें और पड़ोसी को भी जागरूक करें।
इनसेट
दोहराया स्वच्छता का संकल्प
विंध्याचल। प्रदेश सरकार और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को न्यू वीआईपी और पुरानी वीआईपी मार्ग सहित विंध्याचल मंदिर सहित मंदिर के छत, मंदिर के समीप पानी टंकी के नीचे सफाई की गई। इस दौरान अमर उजाला और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत एवं विंध्य विकास परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी झाडू लगाकर साफ-सफाई की। सुबह आठ बजे से साढ़े 10 बजे तक चले स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में विंध्याचल क्षेत्र के बाशिंदों ने भी स्वच्छता का संकल्प दोहराया।
इनसेट
प्लास्टिक पन्नी का प्रयोग न करें
विंध्याचल। अमर उजाला व जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को देवीधाम में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि दुकानदार प्लास्टिक की पन्नी का इस्तेमाल कदापि न करें। कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, डीएम अनुराग पटेल, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजित राम प्रजापति, सीडीओ प्रियंका निरंजन, एसडीएम सदर आशुतोष दूबे, अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल कुशवाहा, नगर मजिस्ट्रेट, डीपीआरओ सीआर जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
इनसेट
इमरान भी टीम के साथ पहुंचे
किड्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक इमरान खान ने बुधवार को कौमी एकता की मिसाल की पेश की। वह अपने स्कूल के स्टाफ के साथ सुबह मंदिर परिसर में सफाई करने पहुंचे थे। करीब दो घंटे तक वह इस काम में लगे रहे। उनका कहना था कि सफाई अभियान में सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इसके अलावा बंटी गुप्ता, राजेश मल्लाह, शिवबलि और राजू ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया।