{"_id":"5ae4c0a94f1c1b60098b711d","slug":"141524940969-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के अधिकांश होटल व मैरेज हालों में नहीं लगे अग्निशमन यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के अधिकांश होटल व मैरेज हालों में नहीं लगे अग्निशमन यंत्र
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के अधिकांश मैरेज हाल एवं होटल मालिक सुरक्षा के नाम पर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। सौ से अधिक मैरेज हालों एवं होटल में अभी तक आग से बचाव के लिए कोई यंत्र नहीं लगवाए गए हैं। अगर कभी इन स्थानों पर आग की घटना घट गई तो बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। 60 लान एवं होटल संचालकों को अग्निशमन विभाग की ओर से नोटिस दी जा चुकी है। इतने बड़े खतरे का अंदेशा होने के बावजूद विभागीय अधिकारी अभी भी चुप्पी साधे हुए हैं। जिले में 50 से अधिक मैरेज हाल हैं। इतने ही छोटे बड़े होटल भी है। इन मैरेज हालों एवं होटलों में शादी विवाह को धूमधाम से संपन्न कराने के लिए सारी सुविधाएं हैं। वहीं होटलों में भी लोगों के ठहरने के लिए एसी रूम से लेकर जनरल रूम तक है। लेकिन इनमें आने एवं ठहरने वाले यात्रियों व बारातियों के सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। न गार्ड की व्यवस्था है और न आग से बचाव की सुविधा है। घटना घटने पर जब सुरक्षा की बात आती है तो हाल एवं होटल मालिक कोई न कोई बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। धमेंद्र सिंह यादव,
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जिले के अधिकांश होटल व मैरेज हाल में अग्निशमन यंत्र नहीं लगा हुआ है। सभी को चेतावनी दी गई है कि जल्द से जल्द सभी लोग मैरेज हाल एवं होटल में अग्निशमन यंत्र लगवा लें अन्यथा सीज कर दिया जाएगा। 60 लान एवं होटल संचालकों को नोटिस दी जा चुकी है।
विज्ञापन
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जिले के अधिकांश होटल व मैरेज हाल में अग्निशमन यंत्र नहीं लगा हुआ है। सभी को चेतावनी दी गई है कि जल्द से जल्द सभी लोग मैरेज हाल एवं होटल में अग्निशमन यंत्र लगवा लें अन्यथा सीज कर दिया जाएगा। 60 लान एवं होटल संचालकों को नोटिस दी जा चुकी है।
विज्ञापन