{"_id":"5ae0c3924f1c1b340a8b6706","slug":"141524679570-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह में 51 जोड़ों की होगी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह में 51 जोड़ों की होगी शादी
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। महाराणा प्रतापजी सर्व धर्म सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में 30 अप्रैल को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम संयोजक सभाजीत सिंह और भोले सिंह द्वारा 51 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। संजय सिंह गहरवार ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह मुख्य अतिथि, केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल कार्यक्रम अध्यक्ष होंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमिला सिंह, पूर्व एमएलसी विनित सिंह, अपना दल राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह, विधायक चुनार अनुराग सिंह, रमाशंकर सिंह पटेल, सुचिस्मिता मौर्य, राहुल प्रकाश कोल, रत्नाकर मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, एमएलसी केदारनाथ सिंह, चेतनारायण सिंह होंगे।
जमालपुर संवाददाता के अनुसार ब्लॉक सभागार में मुख्य अतिथि भाजपा काशी प्रांत के मंत्री दिलीप सिंह ने बुधवार को आगामी 12 मई को देवकली इंटर कॉलेज में आयोजित सामूहिक विवाह की तैयारी की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जमालपुर में आयोजित सामूहिक विवाह में अधिक से अधिक जोड़ों का विवाह कराया जायेगा। सामूहिक विवाह के लिए अब तक 75 जोड़ों का फार्म जमा कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 12 मई को 151 जोड़ों की शादी कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंडल अध्यक्ष किशोर सिंह ने कहा कि जिन जोड़ों का रजिस्ट्रेशन अभी नही हो पाया है, वे 30 अप्रैल तक अपना रजिस्ट्रेशन करा ले। सामूहिक विवाह की समीक्षा बैठक 30 अप्रैल को पुन: शिवमूरत शिक्षण संस्थान जलालपुर मे होगी। इस दौरान नवीन पांडेय, दिनेश सिंह, नरसिंह चौहान, बाबूलाल चौहान आदि मौजूद रहे।