{"_id":"59e500f64f1c1bec538b7e3e","slug":"141508180214-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी ने जलाई चाइनीज सामानों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवा वाहिनी ने जलाई चाइनीज सामानों की होली
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में सोमवार को नगर के संकट मोचन मंदिर पर चाइना सामानों की होली जलाई। इसके बाद चाइना सामानों के विरोध में रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने रैली में चाइनीज को मिटाना है, स्वदेशी अपनाना है व स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ आदि के नारे लगाए।
रैली संकट मोचन से शुरू होकर बरियाघाट व वासलीगंज इलाकों में होते हुए गुजरी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से दीपावली के मौके पर चाइनीज झालरों व लाइटों का बहिष्कार करने का अनुरोध किया। हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक अमित श्रीनेत ने कहा कि सभी लोग चाइना के सामानों का बहिष्कार करें, जिससे देश को मजबूती मिल सके। मंडल प्रभारी संजय चंद ने स्वदेशी अपनाने का अनुरोध किया। जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता ने कहा कि चाइना सामानों का बहिष्कार करके लोग देशहीत में सहयोग करें। इस मौके पर अजय उपाध्याय, सौरभ गुप्ता, नीरज गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, मृत्युंजय सिंह, सुनील जायसवाल, सागर तिवारी, धीरज तिवारी, नितिन कुमार जायसवाल, सुनील मोदनवाल, सोनू मोदनवाल, मनोज गुप्ता, मयंक अग्रहरि, आशीष यादव, प्रशांत मालवीय, कृष्ण कुमार एवं प्रहलाद जायसवाल आदि मौजूद रहे।