फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दूसरे दिन बीमार 103 छात्राओं की हालत में हुआ सुधार

दूसरे दिन बीमार 103 छात्राओं की हालत में हुआ सुधार

Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन बीमार 103 छात्राओं की हालत में हुआ सुधार

विज्ञापन
मिर्जापुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्घति बालिका विद्यालय मड़िहान में दूषित जल पीने से बीमार हुई 106 छात्राओं में 103 छात्राओं के स्वास्थ्य में दूसरे दिन सुधार आना बताया गया। सीएचसी में भर्ती 22 में से 19 छात्राओं की हालत में सुधार होने पर विद्यालय वापस भेज दिया गया। वहीं तीन छात्राओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेज दिया गया।
गुरुवार की सुबह दस बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्घति बालिका विद्यालय की छात्राएं पेट दर्द से तड़पने लगी। कुछ देर बाद उनको उल्टी दस्त होने लगी। देखते ही देखते विद्यालय की 106 छात्राएं बीमार हो गईं। छात्राओं के परिजनों की सूचना पर पहुंची सीएचसी की एक टीम ने इलाज करना शुरू कर दिया। गंभीर छात्राओं को सीएचसी भेज दिया जबकि अन्य का विद्यालय में ही इलाज किया गया। घटना की खबर लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वह विद्यालय पहुंच गए और उनका बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह राजकीय आश्रम पद्घति बालिका विद्यालय की बीमार 106 छात्राओं में से अधिकांश छात्राओं की हालत में सुधार पाया गया। पेट दर्द से गुरुवार को तड़प रहीं छात्राएं शुक्रवार को आराम करते हुए देखी गईं। हालांकि उल्टी दस्त होने के चलते उनको कमजोरी आना बताया गया। चिकित्सकों ने बताया कि 86 का इलाज विद्यालय परिसर में ही किया गया। वहीं 22 का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में चल रहा था। घटना के दूसरे दिन 19 छात्राओं की हालत में सुधार आने पर उनको विद्यालय प्रशासन को बुला कर सौंप दिया। यह भी बताया गया कि अभी उनकी दवाएं चलती रहेंगी। वहीं दूसरे दिन भी तीन छात्राओं अंशु, आकांक्षा, सुसुम की हालत में सुधार नहीं होने पर उनको जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय आश्रम पद्घति बालिका विद्यालय प्रशासन द्वारा केवल बीमार छात्राओं को उनके परिजनों के साथ घर जाने की अनुमति दी जा रही है जबकि अन्य बीमार छात्राओं के बीमार न होने पर उनको विद्यालय में ही रोका जा रहा है। उधर इतनी मात्रा में छात्राओं के बीमार होने पर अन्य छात्राओ में दहशत का माहौल है।


मड़िहान। विद्यालय में शिक्षारत 400 छात्राओं का शुक्रवार को सीएचसी मड़िहान की टीम द्वारा स्कूल में ही कैैंप लगा कर ब्लड टेस्ट किया गया।

शुक्रवार को परीक्षा नहीं किराया गया
विद्यालय के अधिकांश छात्राओं के बीमार होने के चलते शुक्रवार को होने वाली हिंदी की परीक्षा को टाल दिया गया। कहा गया कि छात्राओं स्वच्छ होने पर दीपावली बाद परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed