फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   14 warrants arrested from eight police station areas

Mirzapur News: आठ थाना क्षेत्र से 14 वारंटी गिरफ्तार

Mon, 09 Feb 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
14 warrants arrested from eight police station areas
मिर्जापुर। चुनार, संतनगर, जमालपुर, ड्रमंडगंज, लालगंज, पड़री, हलिया व जिगना थाना पुलिस ने रविवार को 14 वारंटियों को गिरफ्तार किया। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर ने बताया कि गुड्डू निवासी जमुई और बेचन यादव निवासी चकईपुर मोहना को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। संतनगर थानाध्यक्ष राजेश ने बताया कि वारंटी जयंत लाल व हंसलाल निवासी रामपुर को गिरफ्तार किया। जमालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वारंटी जंगबहादुर मौर्या उर्फ बहादुर मौर्या निवासी हर्दीसहजनी, सुदर्शन, पोसू निवासी रेरुपुर थाना जमालपुर को गिरफ्तार किया। ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष भरत सुमन ने बताया कि वारंटी कृष्ण कुमार सिंह निवासी इंद्रवार, माधो चौरसिया, चिंतामणी चौरसिया निवासी रतेह को गिरफ्तार किया गया। लालगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि वारंटी भुल्लन निवासी नेवढ़िया को गिरफ्तार किया गया। हलिया पुलिस ने वारंटी संतोष निवासी बेढ़ियाकला को गिरफ्तार किया। पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि वारंटी जमुना प्रसाद निवासी अर्जुनपुर थाना पड़री को गिरफ्तार किया। जिगना थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि वारंटी परानू मांझी निवासी गोगांव थाना जिगना को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed