{"_id":"5e614acc8ebc3ec5523e7349","slug":"14-people-injured-from-both-sides-mirzapur-mirzapur-news-vns514311042","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में मारपीट, दोनों पक्ष से 14 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में मारपीट, दोनों पक्ष से 14 लोग घायल
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जौसरा गांव में गुरुवार की सुबह पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडा चला। इसमें दोनों पक्षों से सात-सात लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों सें घायलों को लेकर अस्पताल आई। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दिया।
क्षेत्र के जौसरा गांव में सुबह दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक -दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, पर कोई नहीं माना। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलता देखकर बीच-बचाव करने वाले भी हट गए। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को रोका। लाठी-डंडे के हमले में किसी के हाथ में चोट आई थी तो किसी का सिर फट गया था। एक पक्ष से कमला यादव का आरोप था कि उसकी पुत्री पानी लेने गई थी तो विपक्षियों ने गाली दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। घर पर चढ़कर मारपीट किया। वहीं दूसरे पक्ष से वंशराज ने बताया कि विपक्षियों ने पुरानी रंजिश में मारपीट की। घायलों में एक पक्ष से 48 वर्षीय कमला यादव, 40 वर्षीय राजन यादव, 28 वर्षीय सुनील यादव, 25 वर्षीय जितेंद्र यादव, 62 वर्षीय लालचंद, 28 वर्षीय पिंटू यादव, 22 वर्षीय निशा व दूसरे पक्ष से 40 वर्षीय वंशराज, 45 वर्षीय रामसागर, 36 वर्षीय दिनेश, 42 वर्षीय तेज बहादुर, 50 वर्षीय झगड़ू, 32 वर्षीय विजय, 60 वर्षीय सीताराम है। देहात कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि घायलों को मारपीट मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर घायलों को मेडिकल कराने के बाद बलवा और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।