{"_id":"5f11b9038ebc3e635313ed60","slug":"14-people-found-corona-positive-in-mirzapur-22-cured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में 14 और मिले कोरोना संक्रमित, 22 मरीज ठीक होकर घर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में 14 और मिले कोरोना संक्रमित, 22 मरीज ठीक होकर घर लौटे
Fri, 17 Jul 2020 08:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 17 Jul 2020 08:13 PM IST
सार
- सीएमओ कार्यालय के पास स्थित चाय दुकानदार भी पीड़ित
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
मिर्जापुर जिले में शुक्रवार को 14 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें एक सीएमओ कार्यालय में चाय का दुकानदार है। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 264 हो गई। एक्टिव केस 91 हैं। जबकि सात लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पीड़ितों में मकरी खोह का एक, धुंधी कटरा का एक, चपगहना का एक, सबरी की एक महिला, कतवारु का एक और विसुंदरपुर रोड निवासी एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
वहीं गुरसंडी रायपुर से एक, रमईपट्टी से एक, वासलीगंज निवासी दो व्यक्ति, इमरती रोड निवासी एक व्यक्ति, मुकेरीबाजार से एक, कुशहा विजयपुर से एक और बीरमउवा निवासी एक महिला भी संक्रमित है। वहीं स्वस्थ होने पर 22 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है।
विज्ञापन