फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   14 Maha Kumbh special trains will stop at Mirzapur station

Mirzapur News: 14 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का मिर्जापुर स्टेशन पर होगा ठहराव

Tue, 24 Dec 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
14 Maha Kumbh special trains will stop at Mirzapur station
मिर्जापुर। रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए महाकुंभ के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इनमें से 14 ट्रेनों का ठहराव मिर्जापुर, विंध्याचल और चुनार स्टेशन पर होगा। ट्रेन प्रयागराज कुंभ के दौरान प्रमुख तिथियों पर चलेंगी।
विज्ञापन

रेलवे की पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि मैसूर-दानापुर एक्सप्रेस तीनों स्टेशनों पर रुकेगी। मैसूर से दानापुर जाते समय सुबह तीन बजकर 13 मिनट पर दो मिनट के लिए मिर्जापुर स्टेशन पर रुकेगी। चुनार स्टेशन पर सुबह चार बजकर पांच मिनट पर रुकेगी। दानापुर से मैसूर जाते समय चुनार में सुबह सात बजे तथा मिर्जापुर में सुबह साढ़े सात बजे रुकेगी। इसी तरह कामाख्या-टूंडला विशेष ट्रेन कामाख्या से जाते समय मिर्जापुर में सुबह आठ बजकर 28 मिनट पर टुंडला से जाते समय दिन में 11 बजकर 48 मिनट पर रुकेगी। नाहरलगुन-टुंडला एक्सप्रेस गाड़ी नाहरलगुन से चलते समय मिर्जापुर में रात नौ बजे और टुंडला से चलते समय रात नौ बजकर 18 मिनट पर रुकेगी। टाटानगर-टूंडला एक्सप्रेस टाटानगर से जाते समय मिर्जापुर में सुबह आठ बजकर 28 मिनट और टुंडला से जाते समय दिन में 11 बजकर 48 मिनट पर रुकेगी।
विज्ञापन

रांची-टूंडला एक्सप्रेस रांची से जाते समय मिर्जापुर स्टेशन पर रात नौ बजे और टुंडला से जाते समय रात में दो बजकर 38 मिनट पर रुकेगी। इसी तरह पटना-प्रयागराज कुंभ स्पेशल ट्रेन, गया-प्रयागराज ट्रेन, डाॅ. आंबेडकर नगर बलिया एक्सपेस चुनार, मिर्जापुर व विंध्याचल में रुकेगी। उधना-गाजीपुर, विश्वामित्र-बलिया ट्रेन, वलसाड-दानापुर ट्रेन, वापी-गया एक्सप्रेस, चुनार व मिर्जापुर में रुकेगी। रानी कमलापति-अगरतला एक्सप्रेस मिर्जापुर स्टेशन, सोगरिया-दानापुर ट्रेन विंध्याचल स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed