फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   14 illiterate will also contribute in the development of urban bodies

Mirzapur News: नगरीय निकायों के विकास में 14 निरक्षर भी करेंगे योगदान

Mon, 15 May 2023 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
14 illiterate will also contribute in the development of urban bodies
मिर्जापुर। लोकतंत्र की विशेषता है कि विकास की सोच के साथ चुनाव में उतरने वाले निरक्षर को भी जनता सिर आंखों पर बैठा कर उनको जनप्रतिनिधि बना देती है। निकाय चुनाव में जिले के चार नगरीय निकायों के 100 वार्डों में से 14 में ऐसे सभासद विजयी हुए हैं जो निरक्षर हैं। इनमें आठ निर्दलीय, तीन भाजपा, एक बसपा व दो सपा से हैं।
विज्ञापन

लोकतंत्र में किसी भी चुनाव अशिक्षित भी भागीदारी कर सकता है। जिले के तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत में मिलाकर कुल 100 वार्ड हैं। इसमें सबसे अधिक 38 वार्ड नगरपालिका मिर्जापुर में हैं। यहां चार निरक्षर सभासद विजयी हुए हैं। इसमें वार्ड नौ महंथ शिवाला से रतन कुमार बिंद (निर्दलीय), वार्ड 16 गोसांई तालाब से शर्मिला (निर्दलीय), वार्ड 17 पुरानी दशमी से हुकुमचंद (भाजपा), वार्ड 28 कंतित से ज्ञानदेवी (निर्दलीय) विजयी हुई हैं। अहरौरा नगरपालिका परिषद के 25 वार्डों में चार निरक्षर सभासद जीते हैं। जो निर्दलीय हैं। इसमें वार्ड पांच मिश्र पोखरा से सुनीता, वार्ड 11 बुढ़ादेई पूर्वी से नगीना देवी, वार्ड 13 पट्टी खुर्द से गुलशन बीबी, वार्ड 15 गोला कन्हैया लाल से संजय जायसवाल शामिल हैं।
विज्ञापन

कछवां नगर पंचायत के 12 वार्डों में से तीन में निरक्षर सभासद जीते हैं। इसमें वार्ड दो पीरखां से प्यारी (बसपा), वार्ड तीन पांडेयपुर से मुन्नी (सपा), वार्ड चार तेग बहादुर से राजेश (निर्दल) हैं। चुनार नगर पालिका के 25 वार्डों में से तीन में निरक्षर सभासद जीते हैं। इसमें वार्ड छह उस्मानपुर से आरती कुमारी (भाजपा), वार्ड 16 दरगाह शरीफ उत्तरी से नसरीन बेग (सपा), वार्ड 20 बरहरामगंज पूर्वी विट्टो देवी (भाजपा) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed