फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   13771 of fever, 36 suspected patients of dengue were found

बुखार के 13771, डेंगू के 36 संदिग्ध मरीज मिले

Fri, 24 Sep 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
13771 of fever, 36 suspected patients of dengue were found
प्रदेश के कई जिलों में डेंगू और मलेरिया के प्रकोप के चलते हालत खराब है, कई लोगों की मौत हुई है, पर मिर्जापुर जिले में अभी तक डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है। डेंगू के जो मरीज मिले हैं, जिसमें अधिकांश मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। डेंगू वार्ड में पांच संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा जिले में काफी संख्या में बुखार के मरीज मिल रहे हैं। जिले में प्रतिदिन 300 के करीब बुखार के मरीज उपचार कराने अस्पताल में पहुंच रहे हैं। जिले में एक अगस्त से अब तक 13771 मरीज बुखार के मिल चुके हैं। वहीं डेंगू के कुछ 36 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन होने के साथ प्रदेश के अन्य जिलों की तरह मिर्जापुर में भी वायरल फीवर, मलेरिया, टाइफाइड के मरीज काफी संख्या में मिल रहे हैं। इसके अलावा संदिग्ध डेंगू के मरीज भी मिले हैं। जिनको डेंगू वार्ड में भर्ती कर स्वस्थ किया गया है। जिले जिले में डेंगू से ज्यादा वायरल बुखार के मरीज मिल रहे हैं। मंडलीय अस्पताल से लेकर ग्रामीणों अंचलों में स्थित सीएचसी व पीएचसी पर काफी संख्या में वायरल बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मौसम परिवर्तन होने की वजह से वायरल बुखार के मरीज मिल रहे है।
विज्ञापन

सीएमओ पीडी गुप्ता ने बताया कि एक अगस्त से अब तक 13771 मरीज बुखार के मिले है। डेंगू के 36 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जिसमें दो की एलाइजा टेस्ट के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। पांच मरीज मंडलीय अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती हैं। अन्य जिलों में बुखार के अन्य खतरनाक वैरियंट मिले है। इसमें लोगों की जान गई है। मिर्जापुर जिले में ऐसा कोई मरीज नहीं मिला है, न ही किसी की जान गई है। जांच के बाद इनमें मलेरिया, टाइफाइड के रोग मिले हैं। जिले में डेंगू की किट से जांच की जा रही है। संदिग्ध डेंगू मरीजों की किट से जांच करने के बाद एलाइजा जांच के लिए बीएचयू सैंपल भेजा जा रहा है। एलाइजा जांच के बाद डेंगू होने की पुष्टि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल है सभी वार्ड के बेड
मंडलीय अस्पताल में इन दिनों वायरल बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों से ग्रस्त मरीज आ रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल के सभी वार्ड के बेड फूल हो गए हैं। मंडलीय अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में तो एक बेड पर दो बच्चों का इलाज किया जा रहा है। इसी तरह सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, महिला वार्ड आदि वार्डों के सभी बेड फूल हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed