{"_id":"699616def1258c27a60323ca","slug":"135-cartons-of-country-liquor-22-cartons-of-beer-and-rs-230-lakh-stolen-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-148914-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 135 पेटी देसी शराब, 22 पेटी बीयर के साथ 2.30 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 135 पेटी देसी शराब, 22 पेटी बीयर के साथ 2.30 लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
अहरौरा। खनन इलाके सोनपुर घाटी में मुख्य मार्ग पर स्थित शराब व बीयर की दुकान के दरवाजे में लगे कुंडी को काटकर चोर 135 पेटी देशी शराब और 22 पेटी बीयर के साथ 2.30 लाख कैश चुरा लिए। एक दिन पहले सोलर पैनल की चोरी के बाद मंगलवार को थाने का निरीक्षण करने पहुंची एसपी ने चोरी पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी चोरी रुने का नाम नहीं ले रही है।
चुनार के कुसुम्ही बल्लीपुर निवासी अशोक सिंह ने बताया कि सोनपुर में देशी मदिरा व बीयर की दुकान है। मंगलवार रात में दरवाजे का लाॅक काटकर चोरों ने देशी मदिरा व बीयर के साथ कैश बाक्स का ताला तोड़कर बिक्री के रखे दो लाख 30 हजार रुपये चुरा लिए।
बुधवार की सुबह आस-पास के लोगों और सेल्समैन डीसील कुमार ने सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच कर चली गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।