फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   133 found infected, 179 discharged on recovery

133 मिले संक्रमित, 179 को स्वस्थ होने पर किया डिस्चार्ज

Wed, 12 May 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
133 found infected, 179 discharged on recovery
133 मिले संक्रमित, 179 को स्वस्थ होने पर किया डिस्चार्ज
विज्ञापन

एक दिन के बाद फिर 100 के पार मिले कोरोना संक्रमित
एक्टिव केस 1240, अब तक 79 की कोरोना से मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। एक दिन के अंतराल के बाद जिले में मंगलवार को फिर से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 को पार कर गया। मंगलवार को 133 संक्रमित मिले और 179 लोगों को स्वस्थ्य होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस की संख्या 1240 हो गई है।

मंगलवार को 133 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 269 हो चुकी है। मंगलवार को 179 लोगों को स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। अब तक आठ हजार 950 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 79 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 36 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में पांच मरीज है। एक हजार 70 लोग होम आईसोलेशन में है। 62 दूसरे जिले में भर्ती है। 67 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक हजार 878 की रिपोर्ट आई है। 133 संक्रमितों में 99 पुरुष और 34 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 69 हजार 416 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 67 हजार 874 की रिपोर्ट आई है। 1542 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 80 हजार 817 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 699 हाट स्पाट है। 566 ग्रामीण और 133 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed