{"_id":"5c97cd54bdec2214516f4c20","slug":"131553452372-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की विद्युतापूर्ति ध्वस्त, पेयजल के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की विद्युतापूर्ति ध्वस्त, पेयजल के लिए मचा हाहाकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। गर्मी की आहट होते ही नगर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। तीन दिनों से हो रही ताबड़तोड़ कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पीने के पानी के लिए हाहाकार मच गया है। विभाग का कहना है कि अभी एकाध दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रह सकती है।
आधे नगर में शुक्रवार से ही बिजली आपूर्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नगर के सखौरा फीडर से संबंधित सभी लाइनें लगातार ट्रिप हो रही हैं। शुक्रवार और शनिवार को यह स्थिति काफी गंभीर हो गई। शुक्रवार की रात एक बजे ही लाइन कट गई तो शनिवार की सुबह आई। एकाध घंटा रहने के बाद पुन: लाइट कट गई और दोपहर में दो बजे के आसपास आई। इसके बाद शनिवार की शाम को लगभग सात बजे जो लाइट गई तो पूरी रात भर गायब रही और रविवार की सुबह आई। भीषण गर्मी और मच्छरों के आतंक से लोग बिलबिला गए और रात भर सो नहीं सके। जिनके पास इनवर्टर की सुविधा थी। उनका इनवर्टर भी इतनी देर की कटौती नहीं झेल सका और इनवर्टर भी बंद हो गया। नागरिकों का आरोप है कि विभाग के अभियंता सूचना भी नहीं देते। फोन भी नहीं रिसीव करते।
पानी के लिए मचा हाहाकार
बिजली न रहने से पानी के लिए हाहाकार मच गया था। लोगों ने किसी प्रकार अपना काम चलाया। चूंकि इस समय पर्व का माहौल चल रहा है और अवकाश भी है। इसलिए लोगों ने किसी तरह पानी की व्यवस्था कर ली। इसके साथ ही सुबह और शाम को अभी भी हवा में हल्की खुनकी है। इससे पानी के लिए मारामारी की नौबत नहीं आई लेकिन जहां पर हैंडपंप खराब हैं या काम नहीं कर रहे हैं। वहां के निवासियों को बहुत परेशानी हुई। वे दूसरे मोहल्लों में रह रहे अपने परिचितों व रिश्तेदारों के यहां पानी के लिए पहुंच गए और वहीं स्नान ध्यान किया।
विज्ञापन
सखौरा उपकेंद्र का 10 एमबीए का एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। उसको ठीक कराया जा रहा है। उसी की वजह से समस्या हो गई है। नागरिकों से आग्रह है कि वह पानी की व्यवस्था कर लें, अभी एकाध दिन और समस्या हो सकती है। दूसरे फीडर से विद्युतापूर्ति कराई जा रही है। - मनोज कुमार यादव, अधिशासी अभियंता