फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मादक पदार्थों की बिक्री की विरोध में उतरे चुनार नगर के प्रबुद्धजन

मादक पदार्थों की बिक्री की विरोध में उतरे चुनार नगर के प्रबुद्धजन

Tue, 26 Feb 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
मादक पदार्थों की बिक्री की विरोध में उतरे चुनार नगर के प्रबुद्धजन
चुनार। क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध तरीके से धड़ल्ले से हो बिक्री के विरोध में नगर के प्रबुद्धजन और स्वयंसेवी संगठन के सदस्य ने सोमवार को अनशन पर बैठ गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू हुआ तो पुलिस और प्रशासन के कान खड़े हो गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाया और समुचित कार्रवाई का आश्वासन देकर अनशन खत्म कराया। क्रमिक अनशन शुरू होने की खबर लगते ही कोतवाल राजेश चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बैनर को उतरवा दिया। कोतवाल ने अनशन पर बैठे लोगों से हटने के लिए कहा। इस पर लोगों ने कहा कि घातक नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री जब तक बंद नहीं होगी, वे अनशन से नहीं उठेंगे। एसडीएम के सामने हुई पूछताछ में कोतवाल ने नगर में मादक पदार्थो के बिक्री पर अनभिज्ञता जताई। इसके बाद कोतवाल ने दस दिन की मोहलत मांगी। अनशन का नेतृत्व कर रहे आरटीआई कार्यकर्ता राजेंद्र मिश्र और वयोवृद्ध राधे मोहन श्रीवास्तव ने एसडीएम के समक्ष पुलिस को 15 दिन की मोहलत देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान प्रयास संस्था के रामेश्वर दास अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप शुक्ला, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष यासीन राईन, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष बचाऊ लाल सेठ, वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्र नारायण सिंह, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, एबीवीपी के अविनाश गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed