फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बनवारीपुर के केंद्र व्यवस्थापक बदले

बनवारीपुर के केंद्र व्यवस्थापक बदले

Sat, 09 Feb 2019 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
बनवारीपुर के केंद्र व्यवस्थापक बदले
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुक्रवार को 25 केंद्रों हुई। छानबे विकास खंड के बनवारीपुर में कक्ष निरीक्षकों को प्रवेश न देने पर केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया गया। सुबह की पाली में हाईस्कूल की कृषि व इंटरमीडिएट की संगीत गायन व वादन की परीक्षा थी।
विज्ञापन

छानबे के माला इंटर कालेज बनवारीपुर में गुरुवार को सुबह की पाली में कई कक्ष निरीक्षकों को प्रवेश नहीं दिया गया था। केंद्र व्यवस्थापक का कहना था कि उन वाह्य कक्ष निरीक्षकों के पास आधार कार्ड नहीं था। इसलिए उनको प्रवेश नहीं दिया गया। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केंद्र व्यवस्थापक को हटाकर दूसरे केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी। डीआइओएस देवकी सिंह ने कहा कि आधार कार्ड था या नहीं, यह दूसरी बात है लेकिन उन कक्ष निरीक्षकों के पास डीआइओएस कार्यालय की ओर से जारी परिचय पत्र था। सभी केंद्रों पर वही मान्य है। इसलिए प्रथम दृष्ट्या यह मामला अनुशासनहीनता का बनता है।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल कृषि में 417 पंजीकृत थे जबकि उपस्थिति तीन सौ 91 की थी। 26 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की संगीत गायन में आठ व वादन में तीन अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह जिले में 99 केंद्रों पर हुई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यमुक्त न करने पर होगी कठोर कार्रवाई
जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने चेतावनी दी है कि जो प्रधानाचार्य कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी में लगे अध्यापकों को कार्यमुक्त नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यदि राजकीय अथवा सवित्त विद्यालय हैँ तो उनका वेतन रोका जाएगा और यदि वित्तविहीन हैं तो उनकी मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।

सीखड। विकास खंड सीखड़ मे बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में श्री शिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज हासीपुर में सुबह पाली हाई स्कूल में कृषि विज्ञान में एक परीक्षार्थी शामिल हुआ। इसी प्रकार इंटर संगीत में भी एक छात्र व शाम की पाली में इंटर कीसंस्कृत विषय की परीक्षा में 67 छात्र-छात्राओं में 7 अनुपस्थित रहे। माडल इंटर कॉलेज रुदौली में हाई स्कूल में 10 उपस्थित रहे तथा इंटर में संस्कृत में 44 छात्र में 3 अनुपस्थित रहे। श्री शंकर आश्रम महा विद्यापीठ इंटर कॉलेज सीखड़ में हाई स्कूल में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार इंटर के संस्कृत विषय में पंजीकृत नौ परीक्षार्थी में 2 अनुपस्थित रहे। दोनों पाली में कुल 138 छात्र में से 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed