फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कछवां में फूटपाथ की जमीन किराए पर उठा वसूल रहे किराया

कछवां में फूटपाथ की जमीन किराए पर उठा वसूल रहे किराया

Wed, 02 Jan 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
कछवां में फूटपाथ की जमीन किराए पर उठा वसूल रहे किराया

विज्ञापन
कछवां । आदर्श नगर पंचायत में कार्यालय से लेकर कछवां कृश्चियन हास्पिटल तक और कछवां -जमुआ चौराहे से लेकर मगरवारी वार्ड से होते हुए दर्जियान वार्ड, थाना वार्ड के दोनों पटरियों को ब्यापारियों ने ठेले वालों को भाड़े पर दे दिया है। सरकारी जमीन को किराए पर उठा कर दोहरा लाभ कमा रहे हैं।

यह खेल विगत कई वर्षो से संचालित किया जा रहा है। सड़क की पटरी की जमीन के एवज में दो से चार हजार रुपए प्रति माह वसूले जा रहे हैं। फुटपाथ पर अतिक्रमण किए व्यवसायियों ने रोड के दोनों तरफ तख्त ,स्टूल व ब्रेंच रखकर पटरी से सड़क तक अतिक्रमण कर लिया गया है। पूछे जाने पर कुछ फूटपाथ छाप दुकानदारों का कहना है कि पीछे स्थायी दुकान के स्वामी को किराया वसूल किया जाता है। सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण से आए दिन लोगों को जाम के झाम से गुजरना पड़ता है। कभी-कभी तो जाम के चलते लोगों का घंटो निकल पाना मुश्किल सा हो जाता है। अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता हैं। नगर को अतिक्रमण मुप्त करने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा गया है। जल्द ही नगर को अतिक्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed