{"_id":"5c096cf5bdec2241a9113a70","slug":"131544121589-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की जद में आई ट्राली, लदा पुआल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की जद में आई ट्राली, लदा पुआल जला
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। पुआल लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली हाईटेंशन तार गिर जाने से आग लग गई। अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। बबुरा रघुनाथ सिंह निवासी रोहित सिंह पुत्र बमपाल सिंह गुरुवार को अपने ट्रैक्टर ट्राली पर पुआल लाद कर सेमरा से घर की ओर जा रहा था। जैसे ही खोदाईपुर गांव पहुंचा कि नीचे झूल रहा तार 11 हजार वोल्टेज तार से छू गया। तार से निकली चिंगारी पुआल तक पहुंच जाने से आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इंजन से हुक निकाल किसी तरह से ट्राली को पलट दिया। गनीमत यह कि पुआल के कारण ट्रैक्टर ट्राली पर पर करंट नहीं उतरा अन्यथा किसी गंभीर हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।
हाईटेंशन तार की जद में आई ट्राली, लदा पुआल जला