Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   स्कूल वाले संपर्क मार्ग पर हुआ जल भराव

स्कूल वाले संपर्क मार्ग पर हुआ जल भराव

Sat, 28 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
स्कूल वाले संपर्क मार्ग पर हुआ जल भराव
शेरवां। क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदी सहिजनी के प्राथमिक विद्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर जलभराव से बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने जलनिकासी की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर एक हफ्ते में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो तो विद्यालय बंद करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

विकास खंड जमालपुर के ग्राम पंचायत सहिजनी हरदी प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों को आने जाने वाले मार्ग व राजनाथ गोंड से दुलारे प्रजापति के घर तक जाने वाली गली तक काफी दिनों से जलभराव व कीचड़ के चलते बच्चों व ग्रामीणों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावक बच्चों को अपने कंधे पर लेकर विद्यालय तक पहुंचाने के लिए बाध्य है। ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत जनप्रतिनिधिओं से की लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नही हुई हैं। सहिजनी गांव के अकबरअली, राजेंद्र गुप्ता, जमालुद्दीन, राजकुमार मौर्य, रामरतन सोनकर, रियाजुद्दीन, जोगेंदर ने गली निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान पर पक्षपात का आरोप लगाया। कहा कि बरसात के मौसम में बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। हरदी सहिजनीे की प्रधान रीता चौहान ने बताया कि सड़क बनवाते समय ग्रामीणों ने रोक दिया। बजट नहीं होने के कारण काम बंद हो गया। प्राथमिक विद्यालय सहिजनी तक जाने वाली सड़क जिला पंचायत कोटे से स्वीकृत हो गई है। ग्रामीणों ने बीडीओ को पत्रक सौंप कर सड़क बनवाने की मांग की। खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने कहा है कि विद्यालय जाने वाली सड़क जल्द दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed